ट्रेन में सो रहे यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹22 हजार का मोबाइल बरामद : गोण्डा

ट्रेन में सो रहे यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹22 हजार का मोबाइल बरामद : गोण्डा 



गोण्डा, 12 जुलाई :  गोण्डा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 22 हजार रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय के नेतृत्व में आरपीएफ की TOPB टीम, अपराध आसूचना शाखा तथा जीआरपी गोण्डा की संयुक्त टीम रविवार को गोण्डा जंक्शन पर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पश्चिमी छोर पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल गोण्डा रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में सो रहे यात्री से चोरी किया था। इसके बाद उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

जीआरपी थाना गोण्डा में आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 82/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नीरज कुमार कर रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार तिवारी (26 वर्ष) पुत्र रामबारी तिवारी, निवासी ग्राम भगहर बुलंद, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार कसाना, उपनिरीक्षक बिमल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धनंजय कुमार सिंह तथा जीआरपी के उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल एवं अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ अथवा जीआरपी को दें।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post