मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण



हेलीपैड, श्री राम कथा स्थल एवं मंदिर परिसर का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गोंडा।जनपद के इटियाथोक क्षेत्र स्थित जयप्रभा ग्राम में आयोजित श्री राम कथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री जी के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए बनाए जा रहे हेलीपैड, श्री राम कथा कार्यक्रम स्थल, मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। हेलीपैड की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post