जो जिस भाषा में छेड़ेगा,उसे उसी भाषा में जवाब देंगे -राजकुमार दास
गोण्डा : जिले में महराजगंज के जयाप्रभा ग्राम में हो रही रामकथा में पहुंचे अयोध्या में श्री रामवल्लभकुंज जानकीघाट के श्रीअधिकारी और श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के धर्म समिति के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार दास जी महाराज ने बुधवार को पत्रकारों के अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि जो लोग सनातन धर्म पर उंगली उठाने का कुप्रयास करेंगे उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जायेगा l श्रीदास ने साफ -साफ शब्दों में कहा कि "चोर को चांदनी रात न भावे " उन्होंने अखिलेश को बिना नाम लिये कड़ा जवाब देते हुये कहा कि "उनकी फितरत अहले सियासत हैं वो जाने,हमारा पैगाम मोहब्बत हैं जहां तक जाये" राजकुमार दास ने कहा कि सनातन हमको रोटी कपड़ा देता हैं l हम उसके लिये जीते हैं l उन्होंने कहा कि हमको राजनीति का क ख ग घ भी नहीं आता, लेकिन जो जिस भाषा में छेडेगा उसे उसी भाषा में जवाब देंगे l
