फातिमा स्कूल में वार्षिक खेल दिवस ‘वेलोक्सिया’ का भव्य आयोजन : गोण्डा

फातिमा स्कूल में वार्षिक खेल दिवस ‘वेलोक्सिया’ का भव्य आयोजन : गोण्डा


गोण्डा : फातिमा स्कूल में वार्षिक खेल दिवस एवं पीटी डिस्प्ले ‘वेलोक्सिया’ उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी देवीपाटन मंडल अशोक कुमार शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट, पीटी डिस्प्ले, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

डीआईजी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित होती है।

इस मौके पर प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस, विशिष्ट अतिथि फादर फ्रांसिस डिसूजा, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post