गुरुनानक चौकी से महिला अस्पताल तक दौड़ता रहा चोर, पब्लिक ने पकड़कर की पिटाई, फिर हुआ फरार : गोण्डा
गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र में सरेशाम कथित छिनैती की घटना से हड़कंप मच गया।
आरोप है कि गुरुनानक चौकी के पास एक युवक पैसे छीनकर भागने लगा। पीड़ित ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया।
बताया जा रहा है कि गुरुनानक चौकी से लेकर महिला अस्पताल गेट तक पीड़ित और आरोपी के बीच दौड़-भाग और संघर्ष चलता रहा। महिला अस्पताल के गेट के पास स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।
इसके बाद आरोपी और पीड़ित के बीच जमकर हाथापाई हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आरोपी की पिटाई कर दी। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गया।
पीड़ित ने आरोपी पर पैसे छीनने का आरोप लगाया है। मामला गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र की गुरुनानक चौकी के अंतर्गत का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:
Gonda News
