सत्यम मिश्रा प्रकरण,जो अपराध किए है वो अपराधी उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा : पुलिस अधीक्षक,गोण्डा
गोंडा : पत्रकार सत्यम मिश्रा के प्रकरण में जिन अपराधियों ने जानलेवा हमला किया गया है वो अपराधी है उनको बक्सा नहीं जाएगा सत्यम के ऊपर किए गए हमला गंभीर है आज उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिले और जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी एवं परिवार की सुरक्षा की बात पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने कहा प्रकरण में मैं गंभीर हूं और जिसने अपराध किया है वह अपराधी हैं जिन्हें बक्सा नहीं जाएगा, अभी एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है शेष अपराधी के लिए छापेमारी
की जा रही है ऐसे लोग चिन्हित भी हैं और लोकेशन भी हम लोगों के पास है।लोकेशन पर काम किया जा रहा है लेकिन बीच-बीच में इन लोगों द्वारा मोबाइल बंद कर लिया जाता है, जिससे थोड़ी दिक्कत हो रही है, लेकिन यह कब तक चलेगा, शीघ्र ही ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सत्यम मिश्रा को मेडिकल कॉलेज द्वारा लखनऊ केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है जहां सिटी स्कैन होगा और डॉक्टर चोट के गंभीरता के संबंध में अपनी राय देंगे और इलाज करेंगे। इस घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश है उनका कहना है घटनास्थल से जहां एक तरफ 100 मीटर की दूरी पर पुलिस अधीक्षक का कार्यालय है सवा सौ मीटर दूरी पर जिलाधिकारी का कार्यालय और 100 मीटर दूरी पर ही जनपद न्यायाधीश का न्यायालय है एवं 20 मीटर दूरी पर आयुक्त देवी पाटन मंडल का कार्यालय है ऐसे वीआईपी स्थल पर अपराधियों द्वारा दुस्साहस करके सरे आम दिन के 2:30 बजे निहत्ते पत्रकार सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला किया गया सत्यम के सर पर ही गंभीर छोटे हैं और पूरे शरीर में कहीं चोट नहीं है। इस घटना से अब पत्रकारों के सुरक्षा पर भी प्रश्न उठने लगा है कि जब पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम जनता का क्या हाल होगा।
