अनामिका मिश्रा ने हाथ में तिरंगा लेकर 30 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया : इटियाथोक,गोण्डा

अनामिका मिश्रा ने हाथ में तिरंगा लेकर 30 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया : इटियाथोक,गोण्डा




गोंडा : प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा अनामिका मिश्रा ने हाथ में तिरंगा लेकर 30 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शुक्रवार सुबह छह बजे दौड़ शुरू करने वाली अनामिका ने तीन घंटे 40 मिनट में लक्ष्य पूरा किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका उत्साह बढ़ाया।

मेडिकल कालेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतलाल पटेल ने पुष्प वर्षा कर अनामिका का हौसला बढ़ाया। दौड़ के दौरान किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए डीआइजी अशोक कुमार शुक्ल ने यातायात पुलिस और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई थी।

दौड़ पूरी करने के बाद गांधी पार्क पहुंचने पर अनामिका का भव्य स्वागत किया गया। डीआइजी ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में अनामिका ने जो प्रतिभा दिखाई है, वह गोंडा जिले के लिए अभूतपूर्व और गर्व की बात है। उन्होंने बच्ची के माता-पिता की भी सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अनामिका के पिता मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अनामिका ने पिछले वर्ष आठ मिनट में 240 पुशअप लगाकर इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था।

उसकी बड़ी बहन अंशिका मिश्रा को गूगल गर्ल के नाम से जाना जाता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, सौरभ मिश्र, अखिलेश मिश्र, राकेश यादव, दिलीप गुप्ता, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र पाल दुबे, प्रवेंद्र मिश्र, श्रवण वर्मा व सोनू मिश्र ने हौसला आफजाई की। 

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post