युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, SIS लिमिटेड में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की भर्ती : गोण्डा

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, SIS लिमिटेड में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की भर्ती  : गोण्डा



■18 सितंबर से विकासखंडवार लगेंगे SIS भर्ती कैंप, हाईस्कूल पास युवा कर सकेंगे प्रतिभाग

■सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर बनने का मौका, गोंडा के सभी ब्लॉकों में आयोजित होंगे भर्ती कैंप

गोण्डा 16 सितंबर 2026 - गोंडा के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती — जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने बताया कि जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर विकासखंडवार भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। भर्ती कैंप 18 सितंबर को परसपुर, 19 व 21 सितंबर को बेलसर, 22 व 23 सितंबर को बभनजोत, 24 व 25 सितंबर को नवाबगंज, 26 व 28 सितंबर को मनकापुर, 5 व 6 अक्टूबर को कटरा बाजार, 7 व 8 अक्टूबर को इटियाथोक, 9 व 10 अक्टूबर को करनैलगंज, 12 व 13 अक्टूबर को हलधरमऊ, 17 व 19 अक्टूबर को मुजेहना, 21 व 22 अक्टूबर को छपिया, 23 व 24 अक्टूबर को रुपईडीह, 26 व 27 अक्टूबर को पंडरीकृपाल तथा 28 व 29 अक्टूबर 2026 को झंझरी विकासखंड में आयोजित होंगे। सभी कैंप प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। अभ्यर्थी की योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों से ₹350 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया कैंप स्थल पर ही होगी। अभ्यर्थियों की ड्यूटी 8 घंटे प्रतिदिन एवं 26 दिन प्रतिमाह होगी तथा वेतन ₹16,000 से ₹30,000 तक बताया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ मेट्रो, सचिवालय, कंपनियों, अयोध्या धाम, हनुमानगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों तथा आवश्यकता के अनुसार प्रदेश के बाहर भी तैनाती दी जा सकती है। किसी भी विकासखंड का अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी भर्ती कैंप में प्रतिभाग कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9236915649 एवं 7348142910 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला विकास अधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भर्ती कैंप में प्रतिभाग कर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post