प्रेस क्लब और स्वास्थ्य सुविधा की मांग को लेकर पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन CM योगी को सम्बोधित ज्ञापन DM और मंडलायुक्त को दिया : गोण्डा
CM योगी को सम्बोधित ज्ञापन DM और मंडलायुक्त को दिया
संवाददाता : विकास कुमार सोनी
गोंडा : उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, शाखा गोंडा के बैनर तले पत्रकारों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और प्रभारी मंडलायुक्त राकेश पाण्डेय से मिला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रेस क्लब का निर्माण कराया जाए। इसके लिए प्रशासन द्वारा जमीन भी उपलब्ध कराई जा चुकी है।
मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपात स्थिति में पत्रकारों को समय पर उपचार मिल सके।
ज्ञापन में कहा गया है कि एक दशक से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा प्रेस क्लब की मांग की जा रही दो वर्ष पूर्व मुख्य मंत्री ने विकास भवन के प्रांगण मे प्रेस क्लब की घोषणा भी की थी।प्रेस क्लब के निर्माण के संबंध में कई बार शासन से इस्टीमेट भी मांगा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,यूनियन के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री बनने से पहले लखनऊ और दिल्ली आते और जाते समय गोंडा रेलवे स्टेशन पर यहां के पत्रकारों से घंटों वार्ता लाप करते थे,लेकिन अब गोंडा के पत्रकारों को मुख्य मंत्री जी भूल गए है।
पत्रकारों ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की गरिमा और एकता का प्रतीक है। वहीं मेडिकल सुविधा मिलने से फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा, विकास सोनी, हरीश गुप्ता, राजेंद्र सिंह जिंदल, राजू मौर्या, आर.सी. पांडेय, मणिकांत तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, ओमचंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश कुमार,उमेश श्रीवास्तव,मणिकांत तिवारी सहित संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन पत्रकार हितों से जुड़ी इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर शीघ्र निराकरण करेगा।


