निर्माणाधीन दुकान पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत, परिजनों ने ठेकेदार और दुकान संचालक पर लापरवाही का लगाया आरोप : गोंडा

निर्माणाधीन दुकान पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत, परिजनों ने ठेकेदार और दुकान संचालक पर लापरवाही का लगाया आरोप : गोंडा



गोण्डा : शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज चौकी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन दुकान पर काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सोनी हरलाल, थाना कोतवाली नगर निवासी पटमेश्वरी तिवारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पटमेश्वरी तिवारी अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए मजदूरी करने निकले थे। शाम करीब 5 बजे महाराजगंज स्थित लक्ष्मी ड्रेसेस की निर्माणाधीन दुकान पर काम करते समय उन्हें अचानक करंट लग गया। सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए डॉ. आलोक शुक्ला के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी और आगे की वैधानिक कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी।


वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस ठेकेदार के अधीन पटमेश्वरी काम कर रहे थे और जिस निर्माणाधीन दुकान में कार्य चल रहा था, वहां खुले बिजली के तार की वजह से करंट लगा, जिससे उनकी मौत हुई। परिजनों ने ठेकेदार और संबंधित पक्ष के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post