वाहन चोरों के अन्तर्परिक्षेत्रीय गैंग का खुलासा चोरी की 02 पिकप व एक बोलेरो बरामद व 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

वाहन चोरों  के अन्तर्परिक्षेत्रीय  गैंग का खुलासा चोरी की 02 पिकप व एक बोलेरो  बरामद व 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


टीम गोण्डा जागरण Daily News-

दिनाँक 05.06.2020 को वादी श्री दीनानाथ S/O छोटे लाल गोस्वामी निवासी ग्राम भगोहर गोपालपुरवा सडक थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा सूचना दिया गया कि दिनाँक 4/5-06.2020 समय 02.00 बजे से 07.00 बजे को मध्य अज्ञात चोरो द्वारा वादी की बोलेरो पिकप गाडी सं0-UP.43.T.5693 चोरी कर लेना जिसके सम्बन्ध मे वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0स0- 147/2020 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पर दिनांक -05.06.2020 को पंजीकृत किया गया था  । उक्त चोरी की घटना के खुलासे के लिए आर.के.नैयर पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए घटना के शीघ्र खुलासे के सख्त निर्देश दिये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में महेन्द्र कुमार अपर पुलिस, अधीक्षक जनपद गोण्डा व  महाबीर सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज जनपद गोण्डा के निर्देशन में उक्त टीम ने दिनाँक 18.06.2020 को समय 19.35 बजे संदिग्ध/व्यक्ति की चेकिंग डुमरियाडीह चौराहे से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मु0अ0सं0 147/20 थाना वजीरगंज गोण्डा से सम्बन्धित वाहन  पिकप बोलेरो नं0 UP.43.T- 5693 व उसकी निशानदेही पर गोण्डा शहर के स्टेशन से  पहले पुराने रिक्शा स्टैण्ड से 01 अदद अन्य पिकप बिना चेचिस/इंजन/रजि0 नंबर के व 01 अदद बोलेरो नंबर UP.40.X.4669 बरामद किया गया । अभियुक्त को मु0अ0सं0 147/20 धारा 379 भा0द0वि0 व  मु0अ0सं0 163/20 धारा  41,411,413,414,419,420 भा0द0वि0 में जेल भेजा गया । अभियुक्त ने दौरान पूछताछ बताया कि उसका वाहन चोरो का एक सक्रिय  गैंग है । जिसके सदस्य  कई जनपदो में घूमकर वाहन चोरी  करते है । उसने जनपद बहराइच, जनपद गोण्डा,जनपद सिद्धार्थ नगर  में वाहन चोरी करना स्वीकार किया है । इसके पूर्व भी अभियुक्त व इस गैंग के सदस्य जनपद बस्ती,गोण्डा,अम्बेडकर नगर,जौनपुर, आजमगढ आदि जनपदो से वाहन चोरी में जेल जा चुके है । घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की तलाश की जा रही है ।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post