गोण्डा शहर के चौक बजार मे स्थित अग्रवाल फुटवियर शाप ने चाइनीज चप्पलो का किया बहिष्कार

गोण्डा शहर के चौक बजार मे स्थित अग्रवाल फुटवियर शाप ने चाइनीज चप्पलो का किया बहिष्कार। 
                   विकास अग्रवाल,अग्रवाल फुटवियर 

टीम गोण्डा जागरण डेली न्यूज़-

गोण्डा:- सोमवार ,(15 जून )को लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले और शहादत को लेकर देशभर के व्यापारियों मे रोष है  जिसको लेकर गोण्डा के चौक बजार मे अग्रवाल फुटवियर शाप के मालिक विकास अग्रवाल ने बताया कि जो चीनी सैनिकों ने  धोखे से गौरवशाली भारत देश के सैनिको को नीचा दिखाने का दुसाहस किया है ,ऐसे पडोसी देश चीन की कडी आलोचना करते हुए कहा कि, चीन जब भी अवसर मिलता है, भारत की सम्प्रभुता को चुनौती देता है. चीन का यह रवैया देश के हितों के विरुद्ध है। इस बात को देशवासियों को समझना चाहिए और चीनी सामान के बहिष्कार और भारतीय सामान के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। 
                            (आडियो रिकार्डिंग)   
विकास अग्रवाल कि निजी शॉप (अग्रवाल फुटवियर ) जो कि गोण्डा के चौक बजार में स्थित है, शाप पर चाइना कंपनी  का sleeper सप्लाई होता था तथा दुकानदार को जानकारी नहीं थी, पता चलते ही उन्होंने तुरंत कंपनी में फोन करके माल ना देने को कहा और आडर कैन्सिल कर दिए, और कहा कि देश से बढ़कर कुछ नही है।भारत देश एकता और अपनी अखण्डता में विश्वास करता है और उससे समझौता नही कर सकता है

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post