पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह व एमलसी समेत सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह व एमलसी समेत सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज 


टीम गोण्डा जागरण डेली न्यूज़-

लाकडाउन के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाने के आरोप में किया गया मुकदमा दर्ज

गोण्डा  :-  कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन के जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ का सम्मेलन कराना आयोजको को भारी पड गया । बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी पुरवा निवासी सुभाष अवस्थी ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि भारत देश में कोरोना महामारी विकराल रूप धारण किए हुए है ,इससे बचने के लिए भारत सरकार ने राजनैतिक कार्यक्रमों, मीटिंग व सभा पर प्रतिबंध लगा रखा है। और जिले में प्रशासन ने धारा 144 भी लगा रखी है इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने 15 जून को शहर के सूरज होटल में एक हाल मे कार्यकर्ता सम्मेलन किया ,जिसे पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, एमलसी महफूज खां,पूर्व ब्लाक प्रमुख साबिर अली,जिला सचिव राजेश दीक्षित व सपा नेता सूरज सिंह ने सम्बोधित किया। सुभाष के तहरीर पर नगर कोतवाली में पूर्व मंत्री समेत सात के खिलाफ नामजदव सैकडों  अज्ञात कार्यकर्ता के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन व महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है, नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post