नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बेल्ट प्रमोशन में मिली सफलता : गोण्डा
गोण्डा : होप ताईक्वांडो गोंडा के बच्चों ने ताईक्वांडो बेल्ट टेस्ट प्रमोशन में पायी सफलता, पास किये टेस्ट। ग्रीन वन से ब्लू बेल्ट में एरिशा श्रीवास्तव, आरुष लेले, अज्लान आफताब, पोशीका रायचंदनी, रितिशा श्रीवास्तव, वहीं येलो से ग्रीन बेल्ट में अभिमान गुप्ता, पर्व और प्रतिष्ठा नवीन ने पायी सफलता।
होप ताईक्वांडो गोंडा के कोच गौरव उपाध्याय ने बच्चों की सराहना और बताया कि बच्चे आगामी कंपटीशन के लिए तैयार हो रहे हैं।
छोटी सी उम्र में बच्चे फिजिकल एक्टिविटी के माध्यम से अपने आप फिट और मोबाइल से दूर रख रहे हैं, जिससे उनका शारीरिक विकास और मानसिक विकास हो रहा है।
बच्चों के अभिभावक ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
Tags:
Gonda News
