सेंट जेवियर्स स्कूल मालवीय नगर के नन्हे - मुन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा टाउन हॉल में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया : गोण्डा

सेंट जेवियर्स स्कूल मालवीय नगर के नन्हे - मुन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा टाउन हॉल में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया : गोण्डा



गोण्डा :  सेंट जेवियर्स स्कूल मालवीय नगर गोण्डा के नन्हे - मुन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा टाउन हॉल में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी इस वर्ष बेहद खास और आकर्षक रही। कार्यक्रम का थीम “कॉसमॉस- जी ” रखा गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अंतरिक्ष और ग्रहों की अद्भुत दुनिया को मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न ग्रहों जैसे सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शुक्र, बृहस्पति आदि का रूप धारण कर उनके बारे में रोचक जानकारी प्रस्तुत की। रंग-बिरंगी पोशाकों और आत्मविश्वास से भरे प्रस्तुतिकरण ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, संवाद और अभिनय के माध्यम से अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया को बेहद सुंदर तरीके से दर्शाया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा देना था, जो पूरी तरह सफल रहा।

अंत में सभी बच्चों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और और वहां पर उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ नूपुर पॉल,मेडिकल कॉलेज के सुप्रीडेंडेंट डॉ डी. एन सिंह ,प्रधानाचार्या जीन आनंदम एवं डायरेक्टर सुजैन दत्ता ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 इस कार्यक्रम में प्रेक्षा वशिष्ठ, रजनी मिश्रा,अंशिका सिंह, ईशा नईम,दर्पण कालिया, साक्षी सिंह, प्रशांत सिंह,गौरव उपाध्याय एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post