17 साल की उम्र में रचा इतिहास, लक्ष्य राय चन्दानी का मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया सम्मान, टीम इंडिया के लिए दी शुभकामनाएं : गोण्डा

17 साल की उम्र में रचा इतिहास, लक्ष्य राय चन्दानी का मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया सम्मान, टीम इंडिया के लिए दी शुभकामनाएं : गोण्डा 



आयुक्त से मिलकर परिवारजन ने लक्ष्य को टीम इंडिया में खेलने के लिए किया प्रोत्साहित।


खिलाड़ी लक्ष्य ने जनपद गोंडा के साथ प्रदेश एवं देश में नाम किया रोशन।


गोण्डा : जनपद गोण्डा सदर तहसील के होनहार युवा क्रिकेटर लक्ष्य राय चन्दानी को उनकी शानदार खेल उपलब्धियों के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम तक पहुंचने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। 



17 वर्षीय लक्ष्य राय चन्दानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रघुकुल विद्या पीठ एकेडमी से प्राप्त की। उनके प्रथम क्रिकेट कोच सुरेन्द्र कुमार रहे, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां सीखीं। लक्ष्य वर्तमान में भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं तथा उपकप्तान की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वही उत्तराखंड की रणजी टीम से भी खेल चुके हैं। लक्ष्य की क्रिकेट यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। मात्र 15 वर्ष की आयु में उनका चयन अंडर-16 टीम में हुआ और अपनी प्रतिभा व लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर वह भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान बने। उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 'मैन ऑफ द मैंच अवार्ड' जैसी उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा अनेक विभिन्न टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने गोण्डा, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।



सम्मानित करने दौरान मंडलायुक्त ने लक्ष्य के पिता राजेश राय चन्दानी, माता लक्ष्मी राय चन्दानी तथा परिवार के अन्य सदस्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके गुरु माता-पिता का त्याग, सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। उन्होंने परिवार की मेहनत और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मंडलायुक्त ने लक्ष्य राय चन्दानी से मुलाकात कर उन्हें भविष्य में भारतीय सीनियर टीम के लिए खेलने का लक्ष्य निर्धारित करने तथा पूरी लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक राजेश कुमार यादव व कोच व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post