पूरे जोश के साथ निकाली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा, भाजपा नेताओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा : गोण्डा

पूरे जोश के साथ निकाली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा, भाजपा नेताओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा : गोण्डा 

विकास कुमार सोनी, रिपोर्टर


गोण्डा : सिंधियों के प्रमुख त्योहार भगवान झूलेलाल जयंती (चेटीचंड) और भारत के वीर सपूत अमर शहीद हेमू कालानी के 100वे जन्मदिवस के इस बार एक साथ मनाए जाने से सिंधियों में काफी उत्साह दिखा। सिंधी समाज के किशन राजपाल ने मीडिया को बताया कि चेटीचंड महोत्सव में झूलेलाल धर्मशाला से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कि सब्जी मंडी के रास्ते होते हुए चौक से गुड्डू मल चौराहा होते हुए गुरु नानक चौक से पूज्य झूलेलाल चौराहा जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल के भजनों पर सिंधी समाज के पुरुष एवं महिला  पूरे रास्ते भर पूरे जोर शोर से नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सभी महिला एवं पुरुष बारी बारी से भगवान झूलेलाल का झंडा भी फहरा रहे थे। शहर के पीपल चौराहे पर पवन नामदेव एवं अजीत श्रीवास्तव एवं चुंगी गोदाम के सामने निर्मल श्रीवास्तव ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। आगे चलते हुए गुड्डू मल चौराहे के पास भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर बम बम एवं महामंत्री आशीष त्रिपाठी के साथ उमेश शुक्ला भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। 


गुड्डू मल चौराहे पर ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। शोभा यात्रा के समापन के बाद नगर के विधायक प्रतीक भूषण ने भंडारा वितरण कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।


                  शोभायात्रा में मुख्य रूप से जयरामदास लधवानी, राजकुमार ठक्कुर, मथुरादास लधानी, कैलाश लधवानी, जगदीश रायतानी, कैलाश चंद्र रायतानी, राजेश रायचंदानी, मुकेश धनकानी,ओमी ठक्कूर, गोपी अमलानी, मुकेश बलेचा, निखिल वाधवानी, हरीश राहुजा, अनिल ठक्कूर, मनीष आडवाणी,आनंद राजपाल, भोला सिंह, अनिल नेभानी, सौरभ खत्री, विकास मनध्यान, दशरथ वलेचा, प्रेम मनध्यान , रोशन कालानी, सागर कृपलानी, मनीष धनकानी, प्रकाश आहूजा, प्रतीक केसवानी के साथ जय माता दी ग्रुप के सभी साथियों ने भाग लिया।






Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post