जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत सीएचसी में अधीक्षक डा आशुतोष शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर सारथी रथ को रवाना किया : वजीरगंज, गोण्डा

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत सीएचसी में अधीक्षक डा आशुतोष शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर सारथी रथ को रवाना किया : वजीरगंज, गोण्डा

विकास कुमार सोनी, संवाददाता


वजीरगंज (गोंडा) : विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत सीएचसी में अधीक्षक डा आशुतोष शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर सारथी रथ को रवाना किया। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन से संबंधित साधन बमप्लेट वहान में उपलब्ध रहेंगे। वहान से लोग अपनी इच्छा के अनुसार परिवार नियोजन के साधन मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सारथी वाहन छोटे परिवार की अहमियत को बताते हुए लोगों को जागरूक करेगा।

वहीं सर्पदंश होने पर क्या करें क्या ना करें के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। जैसे सर्पदंश होने पर व्यक्ति को अस्वस्थ करें और शांत रहें। पीड़ित को अत्यधिक दबाव या घबराहट न होने दे। धीरे-धीरे सांप से दूर हो जाएं , सांप पर हमला करने उसे मारने की कोशिश न करें। यदि आप ऐसा करेंगे तो सांप अपने बचाव में आपको भी काट सकता है। सांप काटे तो झाड़ फूंक नहीं तुरंत इलाज कराए । घरेलू नुस्खे में वक़्त गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाए। डा से इलाज कराये।समेत विभिन्न जानकारियां सारथी वहान देगा। कार्यक्रम में बीसीपीएम महेंद्र कुमार , बीपीएम मंजू ,फार्मासिस्ट केपी सिंह , स्टाफ नर्स प्रीति सिंह , नीता , सुभाष मिश्र समेत स्वास्थकर्मी में उपस्थित रहे।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post