करोड़ों की मूर्ति चोरी मामले को लेकर परसपुर थानाध्यक्ष शारदेन्दु पाण्डेय लाईन हाज़िर,अनुज त्रिपाठी को सौंपी गई कमान

करोड़ों की मूर्ति चोरी मामले को लेकर परसपुर थानाध्यक्ष शारदेन्दु पाण्डेय लाईन हाज़िर,अनुज त्रिपाठी को सौंपी गई कमान 

विकास कुमार सोनी, संवाददाता


गोण्डा : जिले के थाना परसपुर में बीते जून माह में ही नियुक्त थानाध्यक्ष शारदेन्दु पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। उनकी जगह स्वाट/सर्विलांस सेल के प्रभारी अनुज त्रिपाठी को परसपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में हाल के विवादित घटनाक्रमों के बाद की गई है,जिसने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए थे। परसपुर नगर पंचायत स्थित राज परिवार के प्रसिद्ध राजमंदिर में बुधवार- गुरुवार की रात में अष्टधातु की वेशकीमती मूर्तियों की चोरी हो गई थी। चोरी गयी मूर्तियों का वजन करीब 31 किलो और अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार मे इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। चोरी की इस बड़ी घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना ने न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत किया, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। इसके अलावा पुरैना गांव में हुआ एक अन्य प्रकरण भी चर्चा में रहा, जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा ठीक ढंग से निपटाने में कथित तौर पर चूक हुई। इन दोनों घटनाओं को शरदेन्दु पाण्डेय के खिलाफ की गई इस कार्रवाई का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है, ताकि पुलिस की कार्यक्षमता और जनता के बीच विश्वास को बहाल किया जा सके। नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी, जो स्वाट/सर्विलांस सेल के प्रभारी रहे हैं, को उनकी कुशलता और अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना परसपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी। इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post