गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को पुनः शुरू करने की मांग तेज़, आमजन में रोष और आंदोलन की चेतावनी : गोण्डा
गोण्डा : आज सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय रेल मंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया जिसमे डॉ अरुण सिंह, केबी सिंह, मोहित सिन्हा, प्रमोद पांडे, धीरू ने मांग की है कि गोंडा लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन जल्द शुरू किया जाए गोंडा से लखनऊ के बीच वर्षों तक सुचारू रूप से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन लंबे समय से बंद है, जिससे क्षेत्र की हजारों जनता को भारी असुविधा हो रही है यह ट्रेन गोंडा, करनैलगंज, जरवल रोड, बहराइच और अन्य स्टेशनों के यात्रियों के लिए एकमात्र सस्ती, सरल और सुविधाजनक साधन थी ट्रेन बंद होने से छात्र, नौकरीपेशा लोग, छोटे व्यापारी, मरीज, किसान व मजदूर प्रतिदिन आने-जाने में परेशान हो रहे हैं।
■ जनता की आवाज़ – ट्रेन दो, राहत दो!
लखनऊ जैसे शहर में रोजाना हज़ारों लोग शिक्षा, चिकित्सा, न्याय और नौकरी के लिए आते हैं लेकिन पैसेंजर ट्रेन के अभाव में उन्हें या तो महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है या सफर ही स्थगित करना पड़ता है। यह स्थिति एक पिछड़े ज़िले की जनता के साथ अन्याय है।
■ इंकलाब फाउंडेशन के नेतृत्व में तेज हुआ जन आंदोलन :-
इंकलाब फाउंडेशन ने इस जनहित मुद्दे को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत की है संगठन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा यह मांग किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि गोंडा से लखनऊ तक के लाखों लोगों की है। गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन हमारे जिले की जीवनरेखा थी, जिसे बंद कर दिया गया यदि इसे शीघ्र नहीं शुरू किया गया तो हम जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेंगे ये अब आंदोलन का रूप लेगा।
■ हमारी मुख्य मांगें :-
1. गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को तत्काल बहाल किया जाए।
2. पूर्व की तरह सभी स्टॉप और समय-सारणी को यथावत रखा जाए।
3. रेलवे प्रशासन द्वारा इस विषय में एक जनसंवाद बैठक आयोजित की जाए।
4. यदि समाधान न निकला, तो चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत होगी।
■ भविष्य की कार्ययोजना
● जन समर्थन हेतु हस्ताक्षर अभियान
●सोशल मीडिया मुहिम (#GondaLucknowTrainChaluKaro)
आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन व रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है ।
■ जनता का मिल रहा सहयोग :-
छात्र संगठनों, किसान यूनियनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडलों व आम नागरिकों ने इस पहल को पूरा समर्थन दिया है गोंडा से लखनऊ तक इस मुहिम ने गति पकड़ ली है।
Tags:
Gonda News

