जलियांवाला बाग शहीद दिवस के अवसर पर नीलगिरी फाउंडेशन द्वारा "संजीवनी रक्तदान अभियान" का आयोजन : गोंडा
गोणडा : नीलगिरी फाउंडेशन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स और गाइड्स जिला संघ गोंडा एवं जनपद स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से "संजीवनी रक्तदान अभियान" का आयोजन रेलवे कॉलोनी, गोंडा स्थित सेफ्टी कैंप में किया गया। यह आयोजन जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. के. मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पूर्वोत्तर रेलवे अस्पताल उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. रवि वर्ना के नेतृत्व में ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को कुशलता से सम्पन्न कराया।
नीलगिरी फाउंडेशन के संस्थापक श्री गिरीश कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में युवाओं, रेलवे कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पुनीत कार्य में भाग लिया और रक्तदान किया।
यह आयोजन स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने, सामुदायिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने और देशभक्ति को नई ऊर्जा देने का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।
समस्त कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग किया।
मुख्य अनुदेशक :अनिल कुमार ,मधुराम वर्मा,DCI अमन श्रीवास्तव ,अनवर मलिक,डी के शुक्ला ,अमनदीप सिंह ,अर्पित खन्ना ,प्रकाश श्रीवास्तव समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
लगभग 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर दूसरों की मदद की।"

