अखिल भारतीय किसान सभा का तीसवां राष्ट्रीय सम्मेलन सम्मप्न

अखिल भारतीय किसान सभा का तीसवां राष्ट्रीय सम्मेलन सम्मप्न



नागापट्टिनम तमिलनाडु के अखिल भारतीय किसान सभा का तीसवां राष्ट्रीय सम्मेलनVPN हाल में किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षीर सागर राजन, तारा सिंह सिद्धू, के डी सिंह, सत्यम् मुखर्जी, बल्देव सिंह के अध्यक्ष मण्डल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सी पी आई के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी राजा ने सम्मेलन की सफलता के लिए तमिलनाडु के किसान सभा के साथियों को बधाई दी। उनकी ब्यवस्था की सराहना की, सम्बोधन में कहा कि आज देश भर का भारी संकट से झूज रहा है, कृषि किसान गाँव बचेगे या नहीं इन्हें बचाने के लिए किसानों को आगे आना पड़ेगा, यदि किसानों ने 13 महिनों का आन्दोलन ना किया होता आज खेती मोदी के चहेतों के हाथ होती। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी किसान आन्दोलनों का समर्थन करती है। 

सम्मेलन को सी पी आई के सांसद पी सन्तोष, सी पी आई के राष्ट्रीय सचिव राम कृष्ण पाण्डया, सी पी एम, के पोलित बयोरो के सदस्य बीजू कृषणन, किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी किसान आन्दोलन व एकता पर जोर दिया है। सम्मेलन में अगले तीन वर्षों के लिए 105 सदस्यों की राष्ट्रीय कौंसिल चुनी गई, जिसके अध्यक्ष क्षीर सागर राजन, व महासचिव आर के बैकंय्या चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय कौंसिल के सदस्य इम्तियाज वेग, राजेन्द्र यादव, देवेन्द्र प्रसाद मिश्र, राम कुमार भारती, राधे श्याम यादव, दीनानाथ त्रिपाठी, अशोक तिवारी, वकार अहमद, जनार्दन राम व ओम प्रकाश प्रधान चुने गये हैं।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post