किंडरगार्टन के छात्रों का ग्रेजुएशन सेरेमनी : गोण्डा
गोंडा: सेंट जेवियर्स स्कूल मालवीय नगर के द्वारा आज टाउन हॉल में किंडरगार्टन के छात्रों का ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधिका सुजैन दत्ता, प्रधानाचार्या पायल दुबे पंत नगर, अशीश मिश्रा जिला समन्वयक; नीतू त्रिपाठी, जिला परिषद सदस्य; चाइल्ड हेल्पलाइन; द्विवाकर तिवारी,, सहायक शोध अधिकारी
(चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) और डॉ. जुवेरिया आफताब, डॉ आफ़ताब
सनराइज हॉस्पिटल,
गिरजेश श्रीवास्तव काउंसलर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का थीम "जेन नेक्स्ट " था, जिसमें पीढ़ी के अंतर को दिखाया गया था। बच्चों ने अपने दादा-दादी, पिता-माता से उनके बचपन की बातें पूछीं और जाना कि कैसे इतना बदलाव हुआ है। बच्चों द्वारा गाए गए मनमोहक गाने और स्पोर्ट्स के ड्रिल ने अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी अकादमिक तैयारी का अद्भुत प्रदर्शन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
स्कूल की प्रिंसिपल जीन अनंदन ने बच्चों को बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेंटर रजनी मिश्रा, प्रेक्षा वास्ती, दर्पण कलिया, और इन्शा नायम ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में साक्षी सिंह, तन्वी मिश्रा, प्रशांत सिंह, गौरव उपाध्याय सहित कई अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।
Tags:
Gonda News
