कोटा चयन के दौरान नोंक-झोंक, हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां, बैठक निरस्त : इटियाथोक

कोटा चयन के दौरान नोंक-झोंक, हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां, बैठक निरस्त : इटियाथोक 

विकास कुमार सोनी, संवाददाता

■ एक वर्ष से रिक्त है कोटे की दुकान, लाभार्थी परेशान

इटियाथोक, गोंडा : थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सभा दिखलौल के बादी पुर गांव स्थित पंचायत भवन में खुली बैठक में हंगामा, नोंक-झोंक के बीच लगातार दूसरी बार कोटेदार का चयन नहीं हो सका।यहां दावेदारों के समर्थकों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा की खबर आई है।जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।फिलहाल, बैठक को निरस्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,एक वर्ष से रिक्त कोटे की दुकान के चयन को लेकर सोमवार को पंचायत भवन में गांव सभा की खुली बैठक आयोजित की गई थी।उक्त दुकान को लेकर चार लोगों ने अपना आवेदन किया था।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो कोटा चयन के दौरान अनियमितता की बात कही जा रही है। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।पंचायत सचिव योगेश द्विवेदी ने बताया,कि कुछ उपद्रवी पंचायत भवन में घुस गए।उनके साथ अभद्रता की। खंड विकास अधिकारी रवि गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों से अभद्रता की सूचना मिली है। बैठक को निरस्त कर दिया गया है।मामले को लेकर अपराध निरीक्षक रामप्रकाश यादव नेकहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post