बाबा दुखहरननाथ मंदिर परिसर में चोरी की गई मोबाईल हुई बरामद : गोण्डा
विकास कुमार सोनी, संवाददाता
गोण्डा : बाबा दुःखहरण नाथ मन्दिर में मंगलवार के दिन सुबह करीब 09:25 बजे व्यापारी मन्दिर के भीतर अपने अराध्य देव की पुजा कर रहा था तभी पीछे की ओर से दुसरा शख्स जिसका नाम जांच में रमेश उर्फ मुन्ना पहुचा हाथो मे पुजा की थाली लेकर व्यापारी के पीछे से उपर की जेब से बडे शातिर अंदाज मे मोबाईल फोन लेकर चम्पत हो गया।
लेकिन मोबाइल चोरी की वारदात मन्दिर परिसर मे लगे सीसी टीवी मे कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच करने मे आसानी हुआ, और पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस जांच मे जुट गई और मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की गई मोबाईल फोन की बरामदगी कर ली गई और अभियुक्त रमेश उर्फ मुन्ना जो की (पटेल नगर घोसियाना) और विमल मिश्रा (ग्राम भट्टा परेड सरकार) को गिरफ्तार कर लिया गया और इनका अपराधिक इतिहास भी दर्ज है। उनके पास से एक ओप्पो एफ 15 मोबाईल फोन व 110 अल्पासेफ नशीली गोली बरामद की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना नगर कोतवाली पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई है।
Tags:
गोण्डा न्यूज
