शवदाह के लिए जा रही पिकप को ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर दो की मौत आधा दर्जन घायल : नवाबगंज, गोण्डा

शवदाह के लिए जा रही पिकप को ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर दो की मौत आधा दर्जन घायल : नवाबगंज, गोण्डा 

विकास कुमार सोनी, संवाददाता


गोंडा : नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर- अयोध्या हाईवे पर लोलपुर के पास दाह संस्कार के लिए अयोध्या जा रही पिकप को पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलो को इलाज के लिए भर्ती कराया है। 

बताते चले वजीरगंज थाना क्षेत्र के सराय खत्री गांव मे एक महिला की मौत पर कुछ लोग पिकप पर सवार होकर शव दाह संस्कार मे शामिल होने अयोध्या जा रहे थे इसी बीच नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोलपुर के पास गोरखपुर अयोध्या हाईवे मार्ग पर जैसे पिकप  पहुंची की पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी जिसके चलते पिकप गड्ढे मे पलट गयी। पिकप मे सवार आधा दर्जन बुरी तरह से घायल हो गये।पिकप सवार का विक्रम चौहान 60 व शिवकुमार 59 ,रामे चौहान 50 रागे चौहान की हालत गंभीर होने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सरयू घाट सतेन्द्र वर्मा ने अयोध्या हास्पिटल पहुंचाया हास्पिटल पहुँचने पर डाक्टरो ने विक्रम व शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रामे व रागे का इलाज चल रहा है लालमनि सुभाषचंद्र घनश्याम सहित तीन अन्य को भी चोटे आयी है।मृतक दोनो शवो को पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post