रेलवे स्टेशन पर अवैध विक्रेता का आतंक जारी, आरपीएफ व जीआरपी पुलिस पर पर रहे भारी : गोण्डा
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के उच्च अधिकारी लगातार आरपीएफव जीआरपी के उच्च अधिकारी को आवश्यक निर्देश देकर अवैध तरीके से स्टेशन पर सामान बेचने वाले अवैध विक्रेताऔ पर कार्रवाई करने का निर्देश जारी करते रहते हैं परंतु गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दिन प्रतिदिन अवैध तरीके से खानपान का सामग्री बेचने वाले विक्रेताऔ की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस के सामने बेखौफहोकर अवैध विक्रेता स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंचते ही अवैध तरीके से चाय पानी खाना गुटखा फेल्डिंग चिप्स पूड़ी सब्जी चावल छोला सहित तमाम प्रकार के सामान बेचने वाले अवैध भेन्डर ट्रेन रुकने से पहले ही चलती ट्रेन में चढ़ जाते हैं स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को असुविधा पहुंचाते हैं कोई यात्री इन अवैध वेन्डरों को कुछ बोल देता है तो वह मारपीट करने पर भी आमादा हो जाते हैं पेपर में नाम न छापने की शर्त पर जानकार यहां तक बताते हैं कि आरपीएफव जीआरपी के सिपाही | ड्यूटी के नाम पर प्रतिदिन अवैध वेन्डरों से सुविधा शुल्क भी वसूलते हैं और बड़े साहब की वसूली कार खास नाम के आरपीएफव जीआरपी के सिपाहीए स्टेशन के बाहर बाहर लगने वाले चायए पकौड़ी पूड़ी सब्जी गुटखा सिगरेट चावल छोला तथा नो पार्किंग में डग्गामार वाहनो का वसूली भी कराई जाती है जिसको लेकर अवैध तरीके से कार्य करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ा रहता है और वह खुलेआम उल्टा सीधा कार्य कर अपना व सिपाहियों की जेब भरते रहते हैं और जब इसकी शिकायत यात्री करते हैं तो गलत कार्य करने वाले लोग यात्रियों से मारपीट करने पर भी आमादा हो जाते हैं वही जब इस संबंध में आरपीएफके वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्र मोहन मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया जल्द ही एक टीम भेजकर जांच कराएंगे जो भी अवैध तरीके से स्टेशन पर अवैध भेन्डर दिखेगा उसके खिलाफकार्रवाई | कराई जाएगी श्री मिश्रा ने यहां तक बताया कि जो बिना लाइसेंस के स्टेशन पर सामान बेच रहे। हैं वह अपना लाइसेंस बनवा लें इस मामले को लेकर मेरी सीनियर डीसीएम से बात हुई है।
