भाजपा मंडल कार्य समिति मनकापुर की बैठक सम्पन्न।

भाजपा मंडल कार्य समिति मनकापुर की बैठक सम्पन्न।

विकास कुमार सोनी, संवाददाता 



मनकापुर, गोण्डा : मंगलवार को कस्बे में भाजपा मंडल के कार्य समिति की बैठक मंडल अघ्यक्ष कमलेश पान्डेय की अघ्यक्षता में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश नारायण तिवारी व विधायक रमापति शास्त्री ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश नारायण तिवारी ने कहा कि कार्यकर्त्ता पार्टी का रीढ़ है व कार्यकर्त्ताओ के बल पर ही भाजपा ही राज व केन्द्र के अधिकतर राज्यों में सत्तासीन हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाने का काम किया है।बैठक पूर्व मंत्री/क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी संगठन के कार्यों से अयोध्या नरेश भगवान श्री राम चंद्र जी को अपना पडोसी बताते हुए खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अपनी आगामी कार्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के के लिए से इन बैठको का आयोजन किया जा रहा। इसके माध्यम से पार्टी अपने बूथ तक के कार्यकर्ताओ को आगामी लोक सभा चुनाव के सन्दर्भ में सक्रिय करने की योजना है।बैठक को यूपी सिह,कमलेश पान्डेय आदि लोगो ने सम्बोधन किया।


मण्डल कार्य समिति की बैठक में चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बबलू सोनी,कार्यसमिति सदस्य जनार्दन प्रसाद तिवारी, वेद प्रकाश दुबे,पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष /सभासद बैभव सिंह,कार्यसमिति सदस्य हरीश पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह भाजपा मण्डल महामंत्री संजय मिश्रा, कुनाल सिंह ,दीपक सिंह,अवधेश उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह , इन्द्रसेन सिंह, मलहु प्रसाद वर्मा, कुक्कू चोपडा,सभासद राजेश कुमार मौर्या, प्रेम चन्द चौहान, विकास हांडा,श्याम नरायन जैसवाल आदि व कार्य समिति के पदाधिकारियों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन बब्बू मिश्रा ने किया।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post