रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तारः- वजीरगंज, गोण्डा

रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तारः- वजीरगंज,  गोण्डा

संवाददाता - विकास कुमार सोनी



गोण्डा सोशल मीडिया पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लड़का रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा लेते हुए तत्काल प्र0नि0 वजीरगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध तमंचे को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त राज बरवार को मुखबिर खास की सूचना पर तालुक पुरवा डुमरियाडीह से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से 01 अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

बरामदगी - 1 अवैध तमंचा 12 बोर 

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post