अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बांके से काट डाला हत्या करने के बाद गांव में घूमता रहा आरोपी पति गिरफ्तार : वजीरगंज, गोण्डा
■ पति ने भोर में शौंच के लिए खेत गई पत्नी पर किया हमला
संवाददाता, विकास कुमार सोनी
वजीरगंज, किसी से अवैध संबंध होने के शक में शनिवार की भोर पति ने अपनी ही पत्नी को बांके से काट डाला। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद वह बेखौफ होकर गांव में घूमता रहा। हत्या की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल बांका भी बरामद कर लिया है। मृतका के पिता शिवलाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस हत्याकांड से पूरा क्षेत्र दहल उठा है।
डुमरियाडीह चौकी क्षेत्र के काशीपुर डीहा गांव निवासी हरिप्रसाद की पत्नी माधुरी (35) शनिवार भोर शौंच के लिए गांव से बाहर खेत में गई थी। अवैध संबंधों के शक में पति हरि प्रसाद उसके पीछे एक बांका लेकर चल पड़ा। गांव से बाहर खेत में ही उसने बांके से कई वार कर पत्नी माधुरी को मौत के घाट उतार दिया।
■ सिर से लेकर पांव तक किए कई वार
आरोपी पति ने पत्नी के सिर से लेकर पांव तक कई वार किए थे। बताया जाता है। कि उसने पत्नी के सिर पर वार करने के साथ ही मुंह का दोनों जबड़ा काट डाला था। गर्दन पर भी काटी और सीने पर भी कई वार किए। यहां तक कि पेट में कई घाव देने के बाद प्राइवेट पार्ट पर भी कई वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पत्नी के जांघ और दोनों हाथ के पंजों पर भी गहरे घाव के निशान पाए गए हैं।
■ हत्या करने के बाद खून से लथपथ होकर घूमता रहा पति
बताया जाता है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति गांव में लोगों के बीच बेखौफ होकर घूमता रहा उसको इस बात का थोड़ा सा भी खौफ न रहा कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। खून से लथपथ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सना बांका भी बरामद कर लिया।
■ मोबाइल डिटेल खंगाल रही पुलिस पुलिस
घटना के बाद पति का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। यही नहीं वह पत्नी के पास मोबाइल थी कि नहीं, इसकी भी जानकारी कर रही है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हत्या आरोपी अवैध संबंध के शक में घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि कहा कि महिला का मोबाइल फोन व आरोपी के काल डिटेल की जांच की जा रही है।
■ हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं
पत्नी की खेत में हत्या करने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोग तर्क दे रहे हैं कि आखिर जब पति को पत्नी की हत्या की करनी थी तो खेत में जाकर क्यों किया? चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह ने कहते हैं कि हत्यारोपी के घर में पूरा परिवार रहता था, यदि वह घर में ही हत्या की घटना को अंजाम देना चाहता तो शायद अपने मकसद में कामयाब न होता।
■ भागे भागे पहुंचे अफसर पत्नी को बांके से मौत के घाट
उतार देने की सूचना पर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलते ही वजीरगंज एसओ प्रमोद कुमार सिंह के साथ ही एएसपी शिवराज प्रजापति, सीओ संसार सिंह राठी और चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
■ मां मर गई और पिता जाएगा जेल, बच्चे हुए अनाथ
इस घटना के बाद दो बच्चों के सिर से अभिभावक का साया हट जाएगा। मां मर गई और पिता अब जेल चला जाएगा। मृतका माधुरी के दूधनाथ (10) व सुभाष (05) साल का बेटा है। घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चों के नाना शिवलाल अपने घर ले जाने की कोशिश में लगे हैं लेकिन मासूम बच्चों का कहना है कि उसकी मम्मी वापस आ जाएं फिर चलेंगे। बच्चों की बात सुन लोगों के आंख में आंसू आ जा रहे हैं।
