अधिवक्ताऔ के ऊपर फर्जी तरीके से दर्ज किए गये मुकदमे को वापस लिये जाने की मांग को लेकर, बार एसोसिएशन गोण्डा व सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के तत्वाधान में संयुक्त रूप से जोरदार तरीके से जुलूस निकाला गया : गोण्डा

अधिवक्ताऔ के ऊपर फर्जी तरीके से दर्ज किए गये मुकदमे  को वापस लिये जाने की मांग को लेकर, बार एसोसिएशन गोण्डा व सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के तत्वाधान में संयुक्त रूप से जोरदार तरीके से जुलूस निकाला गया : गोण्डा

गोण्डा :  ग्राम न्यायालय स्थापना प्रकरण के विरोध में भविष्य में की गयी कार्यवाहियों पर नजर रखने हेतु सप्ताह में शुक्रवार के दिन प्रतीकात्मक पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहने तथा उक्त प्रकरण से सम्बन्धित मुकदमा अपराध सं0-730 / 2021 थाना कोतवाली नगर में दर्ज | 


मुकदमा जो अधिवक्ताओं के ऊपर फर्जी तरीके से दर्ज किया गया था को वापस लिये जाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन गोण्डा व सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के तत्वाधान में संयुक्त रूप से जोरदार तरीके से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुये दीवानी परिसर पहुँचकर पूर्व पारित प्रस्ताव के मुताबिक सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा में सभा में परिवर्तित हो गया।

सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष महाराज कुमार श्रीवास्तव एवं सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मिश्र ने किया तथा सभा का संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के संयुक्तमंत्री मनीष कुमार शुक्ल संयुक्त रूप से किया।

सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि ग्राम न्यायालय स्थापना मुख्यालय से अन्यत्र किया गया तथा उक्त प्रकरण से सम्बन्धित मुकदमा अपराध सं०-730 / 2021 थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा जो अधिवक्ताओं के ऊपर फर्जी तरीके से दर्ज किया गया वापस नहीं लिया गया तो आन्दोलन उग्र रूप लेगा शुक्रवार हडताल के दिन कोई भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेगा और अगली रणनीति दिनांक 24.03.2023 को तय की जायेगी।

जुलूस में पूर्व अध्यक्ष माधवराज मिश्र, दीनानाथ त्रिपाठी, संगम लाल द्विवेदी, विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, के०के० पाण्डेय, रविचन्द्र त्रिपाठी, विवेकमणि श्रीवास्तव, रहस्य बिहारी मिश्र, परशुराम मिश्र, विनय कुमार मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र, सुरेन्द्र नाथ मिश्र, सच्चिदानन्द मिश्र, अवध किशोर पाण्डेय, अनुभव उपाध्याय, रमेश चन्द्र गुप्ता, संतोष कुमार मौर्य, आद्या प्रसाद नाग, मनोज कुमार श्रीवास्तव, शशांक त्रिपाठी, रितेश कुमार गुप्ता, दशरथ लाल वर्मा, रवि प्रकाश मनोहर, भगवती प्रसाद पाण्डेय, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सर्वजीत मिश्र, दिनेश मौर्य, मनोज सिंह, दिलीप पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, राम बुझारथ द्विवेदी, चन्द्रमणि तिवारी, गौरी शंकर चतुर्वेदी, रितेश यादव, रवि तिवारी, सर्वजीत मिश्र, चारू चन्द्र मिश्र, मनोज मिश्र, हिमांशु ओझा, आलोक मिश्र, महेश तिवारी, आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।





Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post