माँ खैरा भवानी मंदिर परिसर में श्री देवी मां स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित शीतला अष्टमी खैरा पूजन का आयोजन किया गया : गोण्डा

माँ खैरा भवानी मंदिर परिसर में श्री देवी मां स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित शीतला अष्टमी खैरा पूजन का आयोजन किया गया : गोण्डा

संवाददाता विकास कुमार सोनी   


गोण्डा : उ० प्र० के गोंडा जिले के अंतर्गत मां खैरा भवानी मंदिर के प्रांगण में  श्री देवी मां स्वर्णकार समाज के द्वारा शीतला अष्टमी खैरा पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें स्वर्णकार समाज के हजारों भक्तगण पहुंचकर आयोजन को सफल बनाया।


■ महिलाओं की विशेष सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा बल भी     मुस्तैद रही।

मां खैरा भवानी मंदिर की पुजा अर्चना व विशिष्ट शृंगार कर भक्तों ने अपने जीवन व पूरे समाज की मंगल कामनाओ की शुभकामनाए देते हुए माँ खैरा भवानी के भक्तगण ने जगह जगह प्रसाद वितरण हेतु स्टॉल लगाए।


सुबह से शाम तक भक्तों का आगमन मां खैरा भवानी मंदिर में होता रहा।भक्तो की भीड़ को देखते हुए गोंडा पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की कराई गई, जिस पर मौके पर गोंडा के नगर कोतवाल व सेमरा चौकी प्रभारी रणजीत यादव, सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेते दिखाई दिए।


माँ खैरा भवानी मंदिर के प्रांगण में श्रंगार पूजन को देखने पहुंचे सैकड़ों भक्तो ने  मां खैरा भवानी का जयकारा लगाया और जय माँ खैरा भवानी के जयकारे एवं घंटे-घड़ियाल से गुंजायमान रहा।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post