अज्ञात वाहन पर लगे नुकीले राड से बाइक सवार की गला कटने से हुई दर्दनाक मौत,आधार कार्ड से हुई शिनाख्त : वजीरगंज, गोण्डा

अज्ञात वाहन पर लगे नुकीले राड से बाइक सवार की गला कटने से हुई दर्दनाक मौत,आधार कार्ड से हुई शिनाख्त : वजीरगंज,  गोण्डा



गोण्डा : वजीरगंज थाना  क्षेत्र  के बाजार में  स्थित अस्पताल के  निकट अज्ञात वाहन के नुकीले राड से एक  35 वर्षिय बाइक सवार युवक की  गला कटने से   मौत हो गई। उस की पहचान उस के पास मिले आधार कार्ड से हुई है।  लखनऊ जनपद के इंदिरा नगर कोतवाली   क्षेत्र के  गुजाला नर्सिंग होम इंदिरा नगर निवासी  अजय सिंह पुत्र  इंद्रजीत   बाइक  से गोण्डा की तरफ जा रहा था।  वजीर गंज कस्बा के पास  सामने से आ रही बैट्री रिक्शा  के बचाने के चक्कर मे  किसी अन्य  गाड़ी के  नुकीले रॉड गले मे लगने से गला कट गया। जिस से युवक की सड़क पर  गिर कर मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने बताया कि युवक बाइक से गोण्डा की तरफ तेजी से जा रहा था, तभी  सामने से एक बैट्री  रिक्शा  जा रहा था। उसको  बचाने के चक्कर में  किसी अन्य गाड़ी में  निकले नुकीले राड उस के गले मे लग गया। जिसे उस का गला कट गया। बाइक से सड़क पर गिर गया। ज्यादा खून निकलने की वजह   से उस की मौत हो गई। मौके पर वजीर गंज थाना प्रभारी  सी पी सिंह  अपने सिपाहियों के साथ पहुँच गये।  उस को वजीर गंज अस्पताल के ले गए। चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। उस के जेब मे मिले आधार कार्ड से उस की पहचान हुई। पुलिस ने उस के घर वालो को सूचना दे दिया है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post