गोंडा : मनकापुर से पांच बार विधायक रह चुके बाबूलाल नहीं रहे.

गोंडा : मनकापुर से पांच बार विधायक रह चुके बाबूलाल                   नहीं रहे.

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मनकापुर और डिक्सिर से पांच बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके बाबू लाल का शनिवार देर रात उनके गांव पंडित पुरवा नगवा नवाबगंज में निधन हो गया। स्वर्गीय बाबूलाल 86 वर्ष के थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर छा गई है। बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के माने जाने वाले बाबूलाल सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक जताया है।

बाबूलाल अंतिम बार 2012 में मनकापुर सुरक्षित सीट से सपा से विधायक रहे। वर्ष 2017 में चुनाव नही लड़े थे। इस सीट से भाजपा के रमापति शास्त्री 2017 में विधायक हुए और वर्तमान में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री है। पांच बार विधायक रहने के बाद भी बाबूलाल का जीवन सादगीपूर्ण रहा। हमेशा एक गाड़ी से चले और ठेके पट्टे की राजनीति से हमेशा दूर रहे। यही वजह है कि उनका कभी विवादों से कोई नाता नहीं रहा।

गोण्डा जागरण डेली न्यूज़

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post