लॉक डाउन के दौरान भी बदमाशों के हौसले बुलंद :- गोंडा

लॉक डाउन के दौरान भी बदमाशों के हौसले बुलंद :- गोंडा


गोण्डा : नगर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित इमामबाड़ा मोहल्ले में लॉक डाउन के दौरान भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं इसकी बानगी तब भी जब शनिवार की देर रात में सरेआम पूर्व सभासद बब्बू मास्टर के इंतकाल को लेकर काफी संख्या में लोग वहां पर मौजूद रहे मोहल्ला वासियों के सामने ही बदमाश ने मामूली कहासुनी के बाद हाथ से बना सुतली बम फेंक कर 5 लोगों को घायल कर दिया बम विस्फोट के  बीच मोहल्लों में मची चीख-पुकार के दौरान मौका पाकर आरोपी अपने घर में जा छिपा घायलों को एक-एक कर आसपास के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया वहां गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने संजू नामक पीड़ित को रेफर कर दिया अन्य चार घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया सूचना मिलते ही मौके पर नगर कोतवाल आलोक राव ने और पुलिस संग पहुंचकर आरोपी मुन्नू सुपारी को छत से भागते समय दौड़ा कर दबोच लिया पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने बदमाश को जान पर खेलकर गिरफ्तार करने वाली टीम को 2,500/- रुपए पुरस्कार की घोषणा की है

1 Comments

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post