किराना व्यापारी को डंपर ने रौंदा, दुकान जाते समय पीछे से मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत : कोडिया बाजार, गोण्डा
गोंडा : कौड़िया बाजार क्षेत्र में सड़क हादसे में किराना व्यापारी पप्पू गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह घर से अपनी दुकान जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, पप्पू गुप्ता रोज की तरह घर से अपनी किराना दुकान के लिए निकले थे। इसी दौरान करनैलगंज की ओर से आ रहे डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें गोंडा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पप्पू गुप्ता अपने परिवार के मुखिया थे। उनके तीन बेटे हैं और वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
कौड़िया थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
