पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह विधायक को जान से मारने की मिली धमकी : गोण्डा

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके  बेटे प्रतीक भूषण सिंह विधायक को जान से मारने की मिली धमकी  : गोण्डा



 गोण्डा : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले राजस्थान के अलवर से एक अज्ञात फोन कॉल आई थी, जो पूर्व सांसद के बेटे और सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के मोबाइल नंबर पर आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को राजस्थान के अलवर का रहने वाला संदीप शर्मा बताया और धमकी देते हुए कहा कि बाप-बेटे को मारने का पूरा इंतजाम हो चुका है, अगर खुद को बचा सकते हो तो बचा लो। इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने तत्काल कोतवाली नगर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। इस सनसनीखेज धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और कोतवाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post