श्रृंगार कुंज ठाकुर मंदिर के पास शंकर जी के मंदिर में चोरी, मोहल्लेवासियों ने पकड़ा संदिग्ध : गोण्डा
गोंडा : शहर के राजा मोहल्ला क्षेत्र में स्थित श्रृंगार कुंज ठाकुर मंदिर के बगल बने शंकर जी के मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक युवक मंदिर से सामान चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई।
मोहल्लेवासियों ने पीछा कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि बाद में स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस को सूचना दिए जाने और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
