खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में नही थम रहा भ्रष्टाचार : बेलसर, गोण्डा
■ चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा प्रपत्र दिलाने को लेकर खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक बाबूशरण ने की 10% की मांग।
गोण्डा (बेलसर) [11/06/2025] : खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत बाबूशरण चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा प्रपत्र कराने को लेकर करते है वसूली एवं मरीजो के परिजन से करते है अभद्र व्यवहार।
आपको बता दे कि यह घटना एक ग्राम्य विकास विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके अरूण कुमार का है, जिनकी पत्नी माधुरी सोनी पैरालाइसिस, शुगर, हाईप्रटेशन, ब्रेनट्यूमर व स्ट्रोक जैसे गंभीर रोग से ग्रसित है। जिनका चिकित्सीय उपचार एस०सी०पीएम० हास्पिटल गोण्डा से चल रहा है।
अरूण कुमार के पुत्र ने चिकित्सा उपचार पर हुए व्यय प्रतिपूर्ति हेतु खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय बेलसर में दिनांक 06/06/2025 को चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा प्रपत्र की पत्रावली उपलब्ध कराई, क्योकि अरूण कुमार बीमारी के चलते आने-जाने मे असमर्थ है,तो उनका पुत्र खण्ड विकास अधिकारी के चक्कर काटता रहा पर वरिष्ठ सहायक बाबूशरण ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की पत्रावली रिसीव नही होने दी, और मरीज के पुत्र से कहा की बी०डी०ओ०साहब! बिना पैसवा लिहिए नाई करत है,ऐसे ही काम नाई हौत है 10% दो तब कुछु हुई। यह सुनकर मरीज के पुत्र ने मना कर दिया और एक बार फिर निवेदन के तौर पर कहा की मै इतने पैसे नही दे पाऊंगा क्योकि मेरे मम्मी एवं पापा दोनो गम्भीर रोगो से ग्रसित है और ईलाज चल रहा है, यह सुनकर वरिष्ठ सहायक ने कहा की अधिकारी जानते है मेरे बारे में बिना दिए काम नही होगा और चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल वापस लौटा दी।
यह सब सुनकर मरीज का पुत्र कार्यालय के बाहर आया और ऐसे भ्रष्टाचारी वरिष्ठ सहायक बाबूशरण पर विधिक कार्रवाई की मांग को लेकर जिला मुख्यालय मे जिला विकास अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है
जिला विकास अधिकारी ने अश्वासन दिया है कि जांच कराई जा रही है दोषी मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।


