मुझे भरोसा था और न्यायपालिका पर विश्वास था आज जो मेरा भरोसा था वह भरोसा कायम रहा : बृजभूषण शरण सिंह

मुझे भरोसा था और न्यायपालिका पर विश्वास था आज जो मेरा भरोसा था वह भरोसा कायम रहा : बृजभूषण शरण सिंह 



■ मुझ गरीब को जिन-जिन लोगों ने सताया, वह भी सताए जाएंगे- बृजभूषण शरण सिंह 

गोण्डा : बृजभूषण शरण सिंह सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ नंदिनी नगर स्थित नंदिनी माता मंदिर पहुंचे। जहां पर माता नंदिनी का दर्शन करके आशीर्वाद लिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए नाबालिग पहलवान के मामले में बरी किए जाने को लेकर कहा कि मुझे भरोसा था और न्यायपालिका पर विश्वास था आज जो मेरा भरोसा था वह भरोसा कायम रहा। दूध का दूध और सच सबके सामने आ गया। षड्यंत्र था उजागर हुआ वह सारी शक्तियां बेनकाब हो गई। एक बार फिर मैं आज गर्व के साथ हनुमानगढ़ी गया था। बजरंगबली के साथ अयोध्या के साधु संतों का दर्शन किया। अब नंदनी माता मंदिर जाकर के इनका दर्शन करके आशीर्वाद लिया हूं। न्यायपालिका ने जो किया वह अच्छा किया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो गया उसके लिए कोई पछतावा नहीं है और जो मिला वो कम नहीं है मैं पहले भी अपनी बात पर कायम था, आज भी अपनी बात पर कायम हूं। तीनों कानूनों का हो रहा दुरुपयोग देश के अंदर तीन कानून इस समय एक दलित उत्पीड़न क्योंकि दलित के संरक्षण के लिए बनाया गया था।

दहेज उत्पीड़न जो महिलाओं के संरक्षण के लिए बनाया गया था और यौन उत्पीड़न किसी बच्ची के साथ  किसी महिला के साथ जबरदस्ती होता है या अत्याचार होता है, तो उनके संरक्षण के लिए यह कानून बनाया गया था। मेरी नजर में इन तीनों कानूनों का पूरे देश में बड़े पैमाने पर इसका दुरुपयोग हो रहा है। इस कारण नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं अधिकारी और साधु संत भी आत्महत्या कर रहे हैं अपमानित जीवन जी रहे हैं। लेकिन इसका दुरुपयोग कैसे रोका जाए, इस बात पर अब विचार करने का समय आ गया है, क्योंकि इसके कारण समाज में बहुत भय व्याप्त है लोग आत्महत्या कर रहे हैं जेल जा रहे हैं। चलिए मुझको तो न्याय मिल गया, लेकिन ऐसे लड़के जो आज इस  दुनिया को छोड़कर चले गए या दुनिया को छोड़कर चले जाते है तो ये कबतक ऐसा चलता रहेगा। इसीलिए मैं सरकार से मांग करता हूं इसके दुरुपयोग पर विचार करें मेरे विचार में इस कानून का दुरूपयोग हुआ है। गंभीरता पूर्वक सरकार इसके दुरुपयोग पर विचार करे और 2 गुना दंड का प्रावधान किया जाए अगर। कोई आदमी अदालत से बरी या निर्दोष साबित हो जाता है तो तो उसको कोर्ट ना जाना पड़े या सरकार कोई और रास्ता निकाले बड़े-बड़े विद्वान बैठे हैं। वह कोई ना कोई रास्ता निकालेंगे, लेकिन यह आवाज मैंनें उठाया है। अब इसकी मुहिम छिड़ गई है, हम कोई मुहिम नहीं छोड़ेंगे। इसकी बात अयोध्या से निकली है तो बात दूर तलक जाएगी आप क्या समझते है। बृजभूषण शरण सिंह ने शायरी का जिक्र करते हुए कहा कि कभी बता दो मेरे पास आकर के मिला है तुम्हें मुझको सता के खतह क्या थी जो तुम खपक हो गए। वहीं कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले में मुख्य किरदार की भूमिका में थी और उसमें सबसे बड़े किरदार की भूमिका हुड्डा फैमिली थी। वहीं प्रियंका गांधी को गुमराह किए आम आदमी पार्टी भी खटिया और चारपाई खूब सप्लाई करती थी तो उनका भी सत्यानाश हो गया। हुड्डा साहब 11 बजे तक मुख्यमंत्री बन रहे थे, 12-00 उनका रथ अपने आप गायब हो गया तो जो लोग भी बिना सोच विचार किए। मात्र राजनीति के कारण किसी की जान लेने की कोशिश करेंगे भगवान ऊपर है वह सब देखता है। जो जो हमारा विरोध किए हैं, मुझे गरीब को जो जो सताए हैं सब सताएं जाएंगे भगवान के द्वारा भगवान ही उनको सजा देगा। आज कुश्ती के कारण पूरे देश में पहचाना जाता हूं कुश्ती मैं ने मुझे बहुत कुछ दिया है। भारतीय कुश्ती संघ के जो राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह 40 साल से मेरे उनसे संबंध है, वह छोटे भाई की तरह है मेरे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post