नोएडा में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोंडा के गौरव उपाध्याय करेंगे प्रतिभाग : गोण्डा

नोएडा में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोंडा के गौरव उपाध्याय करेंगे प्रतिभाग : गोण्डा



गोंडा  : गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी द्वारा आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के गौरव उपाध्याय प्रतिभाग करेंगे। गौरव सीनियर वर्ग में अंडर 58 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे और उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोच अमूल उपाध्याय ने बताया कि यह प्रतियोगिता इंडिया ताइक्वांडो द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के खिलाड़ी भाग लेंगे। गौरव की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गौरव की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है और सभी को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।





Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post