मालवीय नगर स्थित सेण्ट जेवियर्स स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया,मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया: गोण्डा
गोण्डा : आज दिनांक 24 अप्रैल 2025 को सेंट जेवियर्स स्कूल मालवीय नगर के प्रांगण में इस सत्र (2025-26) का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी हाउस के चयनित बच्चों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। अमरीश जायसवाल को हेड बॉय आराध्या पाण्डेय को हेड गर्ल चुना गया। इसी के साथ तेजस्वी सिंह और अंश शुक्ला को स्पोर्ट्स कैप्टन आंचल यादव और मनस्वी मिश्रा को कल्चरल कैप्टन तथा अनन्या सिंह और हिमांशु मिश्रा को डिसिप्लिन कैप्टन चुना गया। इस अवसर पर प्रबंधिका सुजैन दत्ता ने बच्चों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई तथा नेतृत्व की क्षमता को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को एक सुयोग्य नागरिक के सभी गुणों को समझाते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने की शिक्षा दी। बच्चों द्वारा प्रेरणादायी नृत्य,गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रतिभा सिंह,डॉक्टर दानिश उपस्थित रहे। हमारे अतिथिगण ने बच्चों को उनके उत्तरदायित्व के महत्व को समझाया और उनके अनुशासन और कार्य क्षमता की बहुत सराहना की। महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने विद्यालय के अनुशासन की बार-बार प्रशंसा की। बच्चों ने अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती जेरार्ड आनंद ने बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर चयनित सभी छात्राओं के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।वत्सल सिंह, इंशा नईम,प्रेक्षा वशिष्ठ, रजनी मिश्रा, दर्पण कालिया, प्रशांत मिश्रा, फैलीशिया मेरी,गौरव उपाध्याय आदि शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।


