गोंडा की नई डीएम बनी नेहा शर्मा, डॉ. उज्जवल कुमार भेजे गए फिरोजाबाद
विकास कुमार सोनी, संवाददाता
फोटो : नेहा शर्मा , जिलाधिकारी (गोण्डा)
गोंडा : जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार का देर रात उनका स्थानांतरण फिरोजाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है. वही आईएएस तेजतर्रार उत्तम छवि कि 2010 बैच की आईएएस नेहा शर्मा को निदेशक नगरीय निकाय से स्थानांतरण करते हुए शासन ने आईएएस नेहा शर्मा को गोंडा के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है. वही डॉ. उज्जवल कुमार अपने कार्यशैली से जनपद में आए दिन बने रहे. राजस्व कर्मचारियों से लेकर स्थानीय कर्मचारियों पर संभवत जिला अधिकारी की कोई हनक काम नहीं करती थी. जिससे जनपद में राजस्व विभाग आए दिन कभी गलत रिपोर्टिंग तो कभी रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में बना रहता था और कार्रवाई नहीं होती थी. जनपद गोंडा के तहसील तरबगंज कर्नलगंज मनकापुर में जिम्मेदारों की ढुलमुल नीति के कारण जिला अधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के कार्यकाल में आए दिन खूब प्रदर्शन भी हुए. वही कुछ मामलेमें खुलकर भी सामने आए उसके बावजूद भी तहसील स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई ना होना काफी चर्चा का विषय बना रहा. और आगे बात करें तो गौशालाओं सहित नवनिर्मित सैनिकों की जिलाधिकारी के स्वयं निरीक्षण के बावजूद भी भ्रष्टाचार बना रहा जिससे प्रश्न उठता रहा. वहीं जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के कार्यकाल में ही हाई कोर्ट के निर्देश पर एनजीटी ने नगर पालिका परिषद गोंडा के विरुद्ध प्रदूषण व कचरा निस्तारण को लेकर लाखों रुपए का जुर्माना भी किया. उसके बावजूद भी कचरा निस्तारण का प्रबंध अभी भी अधर में पड़ा हुआ है. इन सब चुनौतियों के चलते देखना है कि नवागत जिलाधिकारी आईएस नेहा शर्मा जनता की उम्मीद पर कितना खरा उतरती है।

