निर्वाचन आयोग ने गोंडा के डीएम मार्कण्डेय शाही को हटाया। उज्ज्वल कुमार बनाए गए नये जिलाधिकारी
चुनाव से पहले हटाए गए गोंडा के DM मार्कण्डेय शाही, नए डीएम उज्जवल कुमार बनाए गए| चुनाव से पहले डीएम मार्कण्डेय शाही हटाए गए | चुनाव आयोग ने की कार्रवाई| बता दें कि पिछले महीने जनवरी में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मार्कण्डेय शाही पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए त्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटाने की मांग की थी|
20 जनवरी, 2022 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र लिखकर कहा था,''गोण्डा के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह और गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह एवं सत्तारूढ़ दल भाजपा के इशारे व दबाव में काम कर रहे है।
बताया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के रिश्ते में समधी लगते है और सांसद के व्यक्तिगत निजी कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं। जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है तथा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है|
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की थी कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद गोण्डा के वर्तमान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाया जाए तथा जनपद से बाहर स्थानान्तरित किया जाए तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।
Tags:
Gonda News