गोंडा : नर्सिंग होम की नर्स निकली कोरोना पॉजिटिव, पांच दिन पहले तक कर रही थी ड्यूटी

गोंडा : नर्सिंग होम की नर्स निकली कोरोना पॉजिटिव, पांच दिन पहले तक कर रही थी ड्यूटी


टीम गोण्डा जागरण डेली न्यूज़-

गोंडा। मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट ने जिला प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नगर के एक प्रतिष्ठित बड़े नर्सिंग होम में ड्यूटी कर रही नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और नर्सिंग होम में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि नर्स यहां ड्यूटी के दौरान प्रसव के साथ अन्य काम काज भी संभालती थी। जिसकी वजह से नर्सिंग होम के कई स्टाफ और डिलीवरी के लिए आई महिलाओं के संक्रमित होने की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल प्रशासन का दावा है पांच दिनों से उसे क्वारटीन कर रखा गया था।

निजी अस्पताल के सूत्रों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाई गई नर्स नर्सिंग होम के बने एक हॉस्टल में रहती थी। नर्सिंग होम संचालक ने बताया कि कर्मी के पॉजिटिव होने की सूचना अभी मिली है। सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक से जानकारी हासिल की जा रही है। संक्रमित ने यहां कितने दिन ड्यूटी कि और कैसे संक्रमित हुई इसकी ट्रेसिंग की करवाई जा रही है। पॉजिटिव पाई गई नर्स को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post