गोण्डा:- सीडीओ ने विकासखण्ड हलधरमऊ के गांवों में औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की देखी हकीकत

गोण्डा:- सीडीओ ने विकासखण्ड हलधरमऊ के गांवों में औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की देखी हकीकत



टीम गोण्डा जागरण डेली न्यूज़

गोण्डा   मुख्य  विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर विकासखण्ड हलधरमऊ के एपीओ का मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं और मनरेगा कार्य में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक प्रगति न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है।

बताते चलें कि सीडीओ श्री त्रिपाठी ने विकासखण्ड हलधरमऊ के कई गांवों का औचक निरीक्षण किया तथा गांवों में विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।  सीडीओ ने विकासखण्ड हलधरमऊ के ग्राम भोंका, कमालपुर, कैथोला, मैजापुर, भुलभुलिया गांवों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विकासखण्ड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान आदर्श तालाब व खेल के मैदान के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर एपीओ का मानदेय तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान भोंका गांव में सीडीओ ने शौचालय निर्माण व पुलिया निर्माण का निरीक्षण किया तथा निगरानी समिति की समीक्षा की। कमालपुर गांव में सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन कार्य का निरीक्षण किया स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से वार्ता कर समीक्षा की तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने भुलभुलिया गांव में तालाब के निर्माण कार्य का जायजा लिया। तदुपरान्त सीडीओ सीधे कैथोला कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने की गई व्यवस्थाओं जैसे शौचालय, किचन, साफ-सफाई, पेयजल आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षणों के दौरान बीडीओ हलधरमऊ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post