माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में 14 जुलाई से प्रारम्भ होगा नवीन शैक्षिक सत्र : बलरामपुर

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में 14 जुलाई से प्रारम्भ होगा नवीन शैक्षिक सत्र : बलरामपुर 



बलरामपुर, 23 मई : जनपद बलरामपुर स्थित माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ 14 जुलाई 2026 से किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार शिक्षकों हेतु ग्रीष्मावकाश 08 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह निर्णय सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक एवं कुलपति महोदय के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। ग्रीष्मावकाश अवधि के दौरान परीक्षा, प्रवेश, मूल्यांकन अथवा अन्य आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन हेतु आवश्यकतानुसार शिक्षकों की सेवाएँ ली जा सकेंगी। ऐसे शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मावकाश अवधि में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के समस्त प्रशासनिक तथा विभागीय कार्यालय पूर्ववत् संचालित होते रहेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रवेश, द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त शेष अवकाश (कुल 09 दिवस) 02 दिन दीपावली, 03 दिन शीतावकाश, 02 दिन होली एवं 02 दिन नवरात्रि अवकाश के रूप में प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों से निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

नवीन शैक्षिक सत्र 14 जुलाई 2026, मंगलवार से विधिवत् प्रारम्भ होगा।







Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post