बलरामपुर चीनी मिल्स लि0 इकाई मैजापुर द्वारा मानसून गन्ना बुवाई का शुभारम्भ किया गया : गोण्डा
गोण्डा : मैजापुर चीनी मिल के मिलगेट क्षेत्र में कृषक श्री जीवन लाल पुत्र श्री गोविन्द प्रसाद ग्राम देवापसिया के खेत पर 4 फिट की दूरी पर एकल पंक्ति विधि से सी0ओ 0118 गन्ने मानसून की बुवाई का शुभारम्भ चीनी मिल के उप महाप्रबन्धक गन्ना श्री पी0के0 प्रभात द्वारा फीता काटकर किया गया, मौके पर मानसून बुवाई के शुभारम्भ के समय चीनी मिल के क्षेत्राधिकारी उमेश प्रसाद, गन्ना सहायक राहुल बाजपेई एवं लेखराम मौजूद थे । इस मौके पर कृषक वेद प्रकाश अवस्थी, दिनेश अवस्थी, राजू, अशोक मौर्य एवं रमेश इत्यादि लगभग दो दर्जन उपस्थित कृषकों को उप महाप्रबन्धक (गन्ना) ने बुवाई प्रक्षेत्र पर सम्बोधित करते हुए मानसून गन्ना बुवाई (जुलाई-अगस्त) के फायदें बताये।
कृषकों को समझाया कि मानसून मे ंबोया गया गन्ना मार्च माह तक 8 महीने की उम्र का होगा, जो बसंतकालीन गन्ना बुवाई में बीज हेतु अत्यन्त अनुकूल है, यदि किसान भाई मानसून माह में बोये गए गन्ने के बीज से बसन्तकालीन माह (अप्रैल-मई) में बुवाई करते है गन्ने का जमाव 70-75% होगा, साथ ही साथ गन्ने की उपज में भी 20% की बढ़ोत्तरी होगी ।
अतः मानसून माह में समस्त किसान भाई गन्ने की बुवाई 4 फिट पर उन्नतिशील प्रजाति के बीज से करे, ताकि गन्ना बुवाई रोग कीट रहित बीज नई प्रजाति क्रमशः को0लख0 16202, को0शा0 18231 इत्यादि का क्षेत्रफल में विस्तार कम समय में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में हो एवं पैदावार बीघा 90-100 कुन्टल तक मिले । कृषक गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को चीनी मिल द्वारा वर्तमान में दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया एवं गन्ना प्रजाति क्रमशः सी0एल0के0 14201, सी0ओ0 0118 एवं सी0ओ0 15023 को शरदकालीन बुवाई सत्र-25 में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बुवाई करने की सलाह दी, जिससे कृषकों को मिल चलते ही पर्ची एवं गन्ना का अधिक उत्पादन मिल सके।
