बी बी ट्रेडर्स की दुकान में लगी आग, शो-रूम जलकर खाक : गोण्डा

बी बी ट्रेडर्स की दुकान में लगी आग, शो-रूम जलकर खाक : गोण्डा 



■ दुकान जलकर हुई खाक, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, लाखों का नुकसान

गोंडा :  बी बी ट्रेडर्स की दुकान  मे अज्ञात कारणों से टाइल्स की दुकान में आग लग गई। जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक टाइल्स की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरी दुकान में धीरे-धीरे फैल गई, जिससे पूरी टाइल्स की दुकान जलकर राख हो गई और लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व स्थानीय लोगों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



नगर कोतवाली क्षेत्र के गुरु नानक अंतर्गत जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित बग्गा एंड कंपनी टाइल्स की दुकान में सुबह 8 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही धीरे-धीरे पूरे दुकान में फैल गई और विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरी टाइल्स की दुकान जलकर राख हो गई। भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।



आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दुकान मालिक को दी। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने जब दुकान का शटर खोला तो देखा कि अंदर आग लगी हुई थी। इसके बाद दुकान मालिक ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक टाइल्स की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अभी आग लगने का कारण नहीं पता चला है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post