नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का टाउन हाल में किया गया आयोजन : गोण्डा
विकास कुमार सोनी, संवाददाता
■ नगर पालिका सपा अध्यक्ष के मंच पर मौजूद रहे बीजेपी सदर विधायक।
गोण्डा : बीते दिनों जिले की तीन नगर पालिका परिषद और 7 नगर पंचायत में नगर निकाय चुनाव संपन्न हुए थे। इसके बाद आज सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड सभासदों को जिलाधिकारी गोंडा डॉ उज्जवल कुमार द्वारा नामित नोडल अधिकारियों ने पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गोंडा की सबसे हॉट सीट गोंडा नगर पालिका में बीजेपी को कड़ी टक्कर से पराजय करने वाली सपा उम्मीदवार की उजमा राशिद ने भी गोंडा के गांधी पार्क मैदान में गोपनीयता की शपथ ली। उनकी गोपनीयता की शपथ के दौरान बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण सिंह और सपा नेता सूरज सिंह एक साथ मंच पर दिखे।बीजेपी विधायक और सपा नेता एक मंच पर दिखे आपको बता दें कि गोंडा की बीजेपी नगर पालिका चेयरमैन उम्मीदवार लक्ष्मी रायचंदानी की जीत को दिलाने के लिए बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण सिंह कड़ी मेहनत की थी।
यही नहीं नामांकन और रथ यात्रा के दौरान बीजेपी विधायक ने कृष्ण की भूमिका में रहते हुए उनके जीप की ड्राइविंग भी की थी, लेकिन सब करने के बावजूद बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन आज शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजेपी विधायक और सपा नेता सहित अन्य पदाधिकारी एक साथ एक मंच पर दिखे।शपथ समारोह के दौरान नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी की सभासद मौजूद रहे और गोंडा के अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने नवनिर्वाचित चेयरमैन उजमा राजपूत को गोपनीयता की शपथ दिलाई। कर्नलगंज नगर पालिका और नवाबगंज नगर पालिका में शपथ दिलाई गई, तो सात नगर पंचायत पर नोडल अधिकारियों ने शपथ दिलाई। गोंडा नगर पालिका परिषद की सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा तो बेलसर और कटरा नगर पंचायत को समाजवादी पार्टी ने कब दिया तो गोंडा के कर्नलगंज नगरपालिका सहित अन्य सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया।वहीं गोंडा के अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार नेने बताया कि हर नगर पालिका और नगर पंचायतों पर नोडल अधिकारी को नामित करते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन व नगर पंचायत अध्यक्ष को पद की शपथ दिलाई जा रही है।


